बुधवार, 31 अक्तूबर 2007

तीन बातें हमेशा याद रखें

तीन चीजें किसी का इन्तजार नहीं करती-समय, मौत, ग्राहक।
तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती है-मां, बांप, और जवानी।
तीन चीजें पर्दे योग्य है-धन, स्त्री और भोजन।
तीन चीजों से सदा सावधान रहिए-बुरी संगत, परस्त्री और निन्दा।
तीन चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है-ईश्वर, परिश्रम और विद्या।
तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे-बीमारी, कर्जा, शत्रु।
इन तीनों का सम्मान करो-माता, पिता और गुरू।
तीनों पर सदा दया करो- बालक, भूखे और पागल।
तीनों को बस में रखें- मन, काम और लोभ मद।
तीन चीजें निकलने पर वापिस नहीं आती-तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
तीन चीजें कमजोर बना देती है-बदचलनी, गुस्सा और लालच।
तीन चीजें दूसरा नहीं चूरा सकता- अकल, चरित्र, हुनर
तीन चीजें वक्त पर पहचानी जाती हैं-स्त्री, भाई, दोस्त